मुरली सार :- ''मीठे बच्चे - बाप को जानी-जाननहार भल कहते हैं परन्तु हर एक को अपना समाचार जरूर देना है, समाचार देंगे तो सावधानी मिलेगी''
प्रश्न: बेहद सृष्टि को स्वर्ग बनाना है, इसलिए सेन्सीबुल बच्चों का काम क्या है?
उत्तर: हर एक का यथार्थ समाचार बाप को देना। बाप को ठीक समाचार देंगे तो बाप शिक्षा देंगे कि तुम्हारे में यह भूत है, इस कारण डिससर्विस होती है। अपनी चलन सुधारो। देह-अभिमान की इच्छाओं का त्याग करो। बेहद सृष्टि को स्वर्ग बनाना है इसलिए सबके प्रति बाप की यही दृष्टि रहती कि सबको ज्ञान दो, गरीबों पर तो खास ध्यान रहता है।
गीत:- मुझको सहारा देने वाले...